ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

आर्यन खान ने शुरू की अपनी नई पारी, बतौर निर्देशक करेंगे डेब्यू

मनोरंजन जगत में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की निगाहें शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान के डेब्यू पर टिकी हैं। सभी प्रशंसक आर्यन के डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान कई बार इस बात का खुलासा सबके सामने कर चुके हैं कि आर्यन अपना करियर एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते हैं, बल्कि वह निर्देशन और लेखन में अपना हाथ अजमाना चाहते हैं। अब बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि आर्यन ने अपने सपनों की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए अमेजन प्राइम वीडियो के अगले प्रोजेक्ट के लिए बतौर निर्देशक और लेखक काम करना शुरू कर दिया है।

आर्यन प्रोजेक्ट का निर्देशन करने के साथ ही इसका लेखन भी करेंगे। बीते शुक्रवार और शनिवार को आर्यन ने इसका टेस्ट शूट पूरा कर लिया है। इस टेस्ट शूट की खास बात यह है कि इस दौरान इस युवा फिल्म निर्माता फुल एक्शन में दिखाई दिए। आर्यन ने इस शूट में फुल चार्ज लिया क्योंकि वह चाहते थे कि शूट शुरू होने से पहले प्रोजेक्ट को पूरी तरह से समझ लें। आर्यन इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन उत्साहित होने के साथ-साथ वह नर्वस भी हैं। इस अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के प्री-प्रोड्क्शन का काम भी शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग की फाइनल डेट्स सबके सामने आ जाएंगी।

Related Articles

Back to top button