ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

नर्मदा नदी में क्रूज से कर सकेंगे स्टैच्यू आफ यूनिटी तक की यात्रा

आलीराजपुर ।   विंध्य और सतपुड़ा की मनोरम वादियों और सघन वन के बीच नर्मदा नदी की विशाल जलराशि में क्रूज के जरिए मध्य प्रदेश से गुजरात तक का सफर, यात्रा में मानवीय बसाहट न के बराबर, बस रोमांचित करते टापू और दूर-दूर तक प्रकृति का मनोहारी कलरव। रोमांचित करने वाली यह यात्रा जल्द ही पर्यटक कर सकेंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने प्रदेशभर की जल संरचनाओं में क्रूज परिचालन और जलीय खेलकूद की संभावनाओं को टटोलते हुए ऐसी 20 जल संरचनाओं का चयन किया है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण दो प्रांत मध्य प्रदेश और गुजरात को जल परिवहन से जोड़ने की योजना है। बोर्ड के अनुसार मध्य प्रदेश के बड़वानी से गुजरात के केवड़िया तक नर्मदा नदी में क्रूज परिचालन के लिए पीपीपी (जन निजी भागीदारी) माडल पर आवेदन बुलाए गए हैं। क्रूज चलाने के साथ ही यहां नर्मदा नदी में जलीय खेलकूद को बढ़ावा भी दिया जाएगा। क्रूज के जरिये पर्यटक केवड़िया पहुंचकर स्टैच्यू आफ यूनिटी देख सकेंगे, वहीं आसपास के अन्य स्थलों का भी भ्रमण किया जा सकेगा। बोर्ड को आवेदन मिलने का इंतजार है।

15 से 30 फीसद तक सब्सिडी देगी सरकार

क्रूज परिचालन और जलीय खेलकूद को बढ़ावा देने की इच्छुक एजेंसी को सरकार सब्सिडी भी देगी। निवेश के आधार पर सब्सिडी 15 से 30 फीसद तक होगी।

मालवा-निमाड़ में इन जल संरचनाओं का भी चुनाव

मालवा-निमाड़ अंचल में बोर्ड ने अन्य जल संरचनाओं का चुनाव भी क्रूज चलाने के लिए किया है। खंडवा जिले में इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध, धार में मान जलाशय, आलीराजपुर में फाटा डैम आदि जगहों पर भी जल परिवहन सुविधा मुहैया कराने की योजना है।

तवा से मढ़ई और बरगी से मंडला के बीच नर्मदा में क्रूज परिचालन के लिए सर्वे हो चुका है। बड़वानी से गुजरात के केवडिया तक क्रूज के लिए सर्वे कार्य जारी है।

 उमाकांत चौधरी, डिप्टी डायरेक्टर, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड

Related Articles

Back to top button