ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए लाउडस्पीकर सियासत, राज ठाकरे की भूमिका का करेंगे विरोध : अठावले  

मुंबई । महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए उठे विवाद पर चल रहे सियासी घमासान पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी कूद गए है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे लगातार लाउडस्पीकर के जरिए मस्जिदों के अजान का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर की राजनीति नहीं होनी चाहिए। कई सालों से मस्जिद में लाउडस्पीकर लगे हैं। लाउडस्पीकर को लेकर क्या करना है उस पर मुस्लिम समाज विचार कर सकता है लेकिन मुझे लगता है कि एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म का आदर करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवरात्र और अन्य उत्सवों पर लाउडस्पीकर चलते हैं। मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं। राज ठाकरे को अगर मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी। वहीं आज ही राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर ‘आरती’ की जाएगी। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने जानकारी दी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में अपने स्थानीय मंदिरों में 3 मई को ‘महाआरती’ करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘आरती’ लाउडस्पीकर पर की जाएगी।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लाउडस्पीकर को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। इसके साथ ही राज ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिडों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब लाउडस्पीकर लगाने को लेकर परमीशन की आवश्यका होगी। सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक सभी पुलिस आयुक्तों, आईजी और एसपी  के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button