ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
छत्तीसगढ़

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति

बिलासपुर | केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने बुधवार को कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी और साथ ही 21वीं सदी के भारत के निर्माण में मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य भविष्य में शिक्षा को मजबूत करना है। साथ ही कहा कि एनईपी के लाभों को देखा जाएगा। हम इसे और अधिक बारीकी से समझ रहे हैं और इसे जमीन पर लागू कर रहे हैं। यह नीति हमारे बच्चों और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए तैयार करेगी। केंद्रीय मंत्री ने एनईपी के कार्यान्वयन के लिए बिलासपुर स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही संस्थान ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं।विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा है दीक्षांत समारोह के अवसर पर 141 छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 81 छात्रों को पीएचडी डिग्री से सम्मानित किया गया।गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार के साथ विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो आलोक कुमार चक्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button