नाबालिग के बालिग वाले कारनामेः साथ पढ़ने वाली लड़कियों को उनकी गंदी तस्वीर भेजकर करता था ब्लैकमेल, 5 लड़की समेत शिक्षिका को भी बनाया शिकार

अशोकनगर/नर्मदापुरम। साथ पढ़ने वाली लड़कियों को उनकी गंदी तस्वीर भेजकर लाखों रुपये ऐंठना नाबालिग को महंगा पड़ गया। युवक ने 5 लड़कियों समेत एक शिक्षिका को भी अपना शिकार बनाया। हालांकि इसका खेल ये ज्यादा समय तक नहीं चला और छत्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ कोतवाली में युवक के खिलाफ शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस से शिकायत करने की भनक लगते ही आरोपी की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
Crime News: मैट्रिमोनियल साइट के जरिये ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग का सदस्य गिरफ्तार, महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर रेप करने वाले दो बच्चियों का सिपाही पिता पुलिस गिरफ्त में, इधर युवक को बदमाशों ने चाकूओं से गोद डालाएएसपी प्रदीप पटेल ने बताया कि चार छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ कोतवाली आई थी। छात्रा ने बताया कि पहचान के लड़के ने मुझे मोबाइल पर मैसेज किया और एक इंस्टाग्राम आईडी खोलने को कहा। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने जैसे ही आईडी खोली तो वह काफी घबरा गई, क्योंकि उसमें उसकी आपत्तिजनक फोटो थी। इसके बाद आरोपी लड़के ने छात्रा को कॉल कर कहा कि मैं जैसा कहूं वैसा करो। अपनी अश्लील फोटो देखकर लड़की काफी घबराई हुई थी। इस कारण उसने आरोपी की बात मान ली। इसके बाद आरोपी ने लड़की को आपत्तिजनक फोटो के आधार पर उससे कुछ रकम भी ऐंठ लिए। छात्राओ के अलावा स्कूल की एक शिक्षिका को भी ब्लैकमेल कर पैसे लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 384, 11/12, पास्को एक्ट एवं 67ए, 66सी, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
भाई की तरह करता था व्यवहारबताया जाता है कि आरोपी छात्र शहर के एक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। पीड़िताओं में से एक के घर उसका आना जाना था। जहां वह पीडि़ता से भाई की तरह व्यवहार करता था। आशंका है कि अभी और पीड़िताएं सामने आ सकती है। वहीं आरोपियों की संख्या भी बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने एक नामजद आरोपी के साथ एक अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
इधर नर्मदापुरम में युवती को शादी का झांसा देकर पांच महीने किया रेप
नर्मदापुरम में शादी का झांसा देकर पांच महीने तक रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अजाक थाने की टी आई पारुल श्रीवास्तव ने बताया की युवती दी दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए एक साल पहले हुई थी। फिर युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती को अपनी जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर पिछले पांच महीने से रेप कर रहा था। युवक एक निजी फेक्ट्री में काम करता है। आरोपी युवक नर्मदापुरम के नजदीकी ग्राम हिरणखेड़ा का रहने वाला है।






