ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
मध्यप्रदेश

दतिया में कीमोथैरेपी की मिलेगी सुविधा : मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया जिला चिकित्सालय प्रांगण में कैंसर परामर्श शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में कीमोथैरेपी की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने शिविर में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंढारकर की सेवाओं की सराहना की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सेवाभावी चिकित्सक धरती पर भगवान की तरह माने जाते हैं।

शिविर में डॉ. मिश्रा ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिये डॉ. पेंढारकर और उनकी टीम द्वारा किये जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सक, नर्सेस और पैरामेडिकल स्टॉफ को डॉ. पेंढारकर से प्रेरणा लेनी चाहिये। डॉ. पेंढारकर ने कहा कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में वर्ष 2014 से दतिया में कैंसर रोगियों के नि:शुल्क उपचार के लिये निरंतर शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। वर्ष 2014 में पहली बार कैंसर केयर कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। आज भी जिले में कैंसर रोगियों के नि:शुल्क उपचार और दवाइयों की व्यवस्था की जा रही है।

वन-टू-वन चर्चा कर सुनी समस्याएँ

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में राजघाट कॉलोनी स्थित निवास पर अंचल के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सभी से वन-टू-वन चर्चा की, उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button