Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

गर्म पानी के टब में जा बैठी मासूम, दर्दनाक मौत:इंदौर में 4 साल की बेटी को नहलाने के लिए रखा था पानी, मां के अंदर जाते ही हो गई अनहोनी

गर्म पानी के टब में जा बैठी मासूम, दर्दनाक मौत:इंदौर में 4 साल की बेटी को नहलाने के लिए रखा था पानी, मां के अंदर जाते ही हो गई

4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वह 10 दिन पहले गर्म पानी से झुलस गई थी। इसके बाद से ही उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची का नाम रिया जाधव है।

MIG पुलिस के मुताबिक घटना नेहरू नगर की है। हादसा उस वक्त हुआ जब रिया की मां ने उसे नहलाने के लिए टब में बेहद गर्म पानी भरकर रखा था। जिसमें ठंडा पानी मिलाने के लिए वो पानी लेने गई थी, इसी दौरान वहां खेल रही मासूम रिया उस उबलते पानी वाले टब में जाकर बैठ गई।

बच्ची उसमें बैठते ही चीखने लगी। आवाज सुनकर मां वहां पहुंची और बच्ची को तत्काल टब में से निकाला। पानी इतना गर्म था कि दो से तीन मिनट के अंदर ही बच्ची बुरी तरह झुलस गई। उसकी पीठ और सीने पर गहरे घाव हो गए थे। घटना के तुरंत बाद बच्ची के माता-पिता उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल चोईथराम अस्पताल भेज दिया गया। यहां बीते 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार देर रात उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

अहमदाबाद से सुबह ही लौटा था परिवार
पुलिस के मुताबिक रिया के पिता दीपक जाधव अपनी पत्नी और बच्चियों के साथ हादसे वाले दिन ही अहमदाबाद से इंदौर लौटे थे। वे शादी में शामिल होने गए थे। बाहर से आने पर दीपक की पत्नी ने मासूम को गर्म पानी से नहलाने के लिए पानी गर्म किया था। दीपक दुकान संचालक है। उनकी दो बेटियां हैं। रिया छोटी बेटी थी। MIG पुलिस ने रिया का पोस्टमार्टम कराया है।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें