ब्रेकिंग
Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त...
हरियाणा

बाइक से टकराकर ट्रक में लगी भीषण आग, 2 दोस्तों की मौत, 1 घायल

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बुलेट बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  चेसिस में फंसी बुलेट से उठी चिंगारी से दवाइयों से भरे ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों की दवाई जलकर राख हो चुकी थीं। पलवल के रहने वाले रवि (28), सुभाष (30) और सुंदर (32) दोस्त हैं। रविवार देर रात तीनों युवक बुलेट बाइक लेकर हरिद्वार के लिए निकले थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे वह जैसे ही मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव कुड़ियागढ़ी के सामने पहुंचे तो बेकाबू ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों दोस्त बुलेट के साथ ट्रक की चेसिस में फंसकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस दौरान बुलेट से उठी चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। राहगीरों ने तीनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि और सुभाष को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक में आग लगने पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button