ब्रेकिंग
Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ... Haryana Power Distribution News: गुरुग्राम और नूंह में प्राइवेट कंपनी को पैरेलल बिजली लाइसेंस देने प... Bhiwani Manisha Death Case: शिक्षिका मनीषा संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर फैसला ट... Power Cut in Nurpur Bedi: पंजाब के इस इलाके में आज इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, सिंहपुर सब-डिवीजन के क... Punjab Milk Quality Check: दूध की शुद्धता को लेकर डेयरी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट सख्त, नवी आबादी और आजा... Ludhiana Festival Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, लुधियाना से बिहार औ...
देश

पंजाब में 600 यूनिट बिजली माफ होने के बाद क्यों बढ़ गई नया मीटर लगवाने वालों की तादाद?

Punjab News: सरकार के 600 यूनिट बिजली माफ किए जाने के ऐलान के बाद बिजली मीटर लगवाने वालो की संख्या बढ़ गई है.

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 600 यूनिट बिजली माफ किए जाने के एलान के बाद लोगों में बिजली के नए मीटर लगवाने की होड़ मच गई है. तमाम शर्तों के बाद भी लोगों ने नए मीटर लगवाने संबंधी आवेदन देने शुरू कर दिए हैं. लोग एक ही घर में 2 मीटर के लिए लोग अप्लाई कर रहे हैं. हालांकि विभाग द्वारा एक ही घर में 2 मीटर के लिए कई शर्तें लागू की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक तमाम शर्तों के बाद भी एक घर में 2 मीटर के लिए डेढ़ गुना ज्यादा आवेदन आ रहे हैं. बता दें पंजाब में 2 महीनों का बिजली बिल एक साथ आता है. ऐसे में 300-300 यूनिट जोड़कर 600 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया गया है.

300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का किया था ऐलान

इसी साल मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त जीत हासिल की. इन चुनावों में पार्टी ने वादा किया था कि अगर ‘AAP’ सत्ता में आती है तो हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. जिसके बाद उन्होंने 300 यूनिट बिजली माफ करने का ऐलान भी किया. पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ के मुफ्त बिजली के इस वादे के बाद राज्य के लगभग 73.80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 62.25 लाख, जिनकी खपत 300 यूनिट तक या उससे कम है, लाभान्वित होंगे.

इस तरह से काम करेगी सब्सिडी

हालांकि, उपभोक्ताओं की संख्या मौसम के अनुसार बदलती रहती है. सर्दियों में उनकी संख्या अधिक हो सकती है और गर्मियों में यह संख्या कम हो सकती है. पीएसपीसीएल के एक अधिकारी ने कहा कि करीब 62.25 लाख उपभोक्ताओं की औसत संख्या है, जिन्हें हमने कई पिछले खपत पैटर्न के आधार पर निकाला है. उन्होंने कहा था, लगभग 84% उपभोक्ताओं को AAP के वादे को लागू करने पर लाभ होगा.

Related Articles

Back to top button