ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
लाइफ स्टाइल

इन आसान उपाय से अपने फेफड़ों को रख सकते हैं स्वस्थ

शरीर के सभी अंगों को ठीक तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। शरीर में ऑक्सीजन को एकत्रित करने और सभी अंगों तक पहुंचाने में फेफड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इसका स्वस्थ रहना और निरंतर सही तरीके से काम करते रहना बहुत आवश्यक होता है। हालांकि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दशकों से कई कारणों से लोगों में फेफड़ों की खराबी और इससे संबंधित अन्य कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ता जा रहा है। फेफड़ों की क्षमता में आने वाली कमजोरी का असर शरीर के अन्य अंगों के कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है, यही कारण है कि फेफड़ों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहना आवश्यक है।

धूम्रपान से फेफड़ों को नुकसान : धूम्रपान, फेफड़ों के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है। अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन के विशेषज्ञ बताते हैं कि धूम्रपान, कैंसर और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज का प्रमुख कारण है। सिगरेट का धुंआ वायु मार्ग को संकीर्ण कर सकता है जिससे सांस लेने में कठिन, गंभीर सूजन या फेफड़ों की खराबी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। लंबे समय तक सिगरेट का सेवन करते रहने वाले लोगों में फेफड़ों के ऊतकों की क्षति के मामले भी देखने को मिलते हैं।

इनडोर प्रदूषण से होता है नुकसान  : फेफड़ों की बढ़ती बीमारियों का एक प्रमुख कारण इनडोर प्रदूषण को भी माना जाता है। घर और कार्यस्थल पर हवा का आवागमन ठीक न होना फेफड़ों की गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इनसे विशेष बचाव करते रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा खराब हवा वाले दिनों में बाहर व्यायाम करने से बचें। अपने घर, स्कूल या कार्यस्थल में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं जिससे इस तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सके।

फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले योगासन  : फेफड़ों की बीमारियों से बचे रहने और इन्हें स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, विशेषकर सांस लेने वाले अभ्यास करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपके फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। फेफड़ों की बेहतर सेहत के लिए सांस वाले अभ्यास करना ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।

फेफड़ों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए मददगार टिप्स  :  एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें खाएं।

फ्लू और निमोनिया के टीके लगवाएं। यह फेफड़ों के संक्रमण को रोकने और फेफड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

रोजाना व्यायाम करें, जो आपके फेफड़ों को ठीक से काम करने में मदद करते हों।

इनडोर वायु की गुणवत्ता में सुधार करें। एयर फिल्टर जैसे उपकरणों का प्रयोग करें।

Related Articles

Back to top button