Breaking
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले भारत हिंदू राष्‍ट्र बने हिंदू राष्‍ट्र के मुद्दे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अब कृष्ण भी माखन-मिश्री खाएंगे बस देखते जाओ मोती सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, देवास की युवती से ठगे 4 लाख रुपये इंदौर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अक्षय बम का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी... कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बीजेपी ज्वाइन करेंगे MLA रामनिवास रावत Congress और सपा ने घुटने टेक दिए हैं, वे लड़ना ही नहीं चाहते....कांग्रेस कैंडिडेट के BJP में आने पर ... 29 लोकसभा सीटों में से 2 पर BJP को मिला वॉकओवर, केवल 27 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस...पल पल बदल रहे समी... नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, गर्भ ठहरने पर थाने में शिकायत, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस... जीतू पटवारी बोले- भाजपा ने इंदौर की जनता से वोट डालने का अधिकार छीना

रविवार को भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर इंदौर उज्जैन सागरग्वालियर में बारिश की संभावना

अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में तीन, मंडला में एक, मलाजखंड में 0.6, छिंदवाड़ा में 0.4, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, सागर,ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद हिमाचल पर मौजूद है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे तेलंगाना पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ईरान के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन चार मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख भी बार-बार बदल रहा है।

वर्तमान में हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। बीच-बीच में हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी होने पर अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल बनने लगते हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने लगती हैं। रविवार को भी पश्चिमी मध्य प्रदेश के शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, बोले भारत हिंदू राष्‍ट्र बने     |     हिंदू राष्‍ट्र के मुद्दे पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अब कृष्ण भी माखन-मिश्री खाएंगे बस देखते जाओ     |     मोती सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित     |     पटवारी की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी, देवास की युवती से ठगे 4 लाख रुपये     |     इंदौर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, अक्षय बम का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी…     |     कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, बीजेपी ज्वाइन करेंगे MLA रामनिवास रावत     |     Congress और सपा ने घुटने टेक दिए हैं, वे लड़ना ही नहीं चाहते….कांग्रेस कैंडिडेट के BJP में आने पर CM ने कसा तंज     |     29 लोकसभा सीटों में से 2 पर BJP को मिला वॉकओवर, केवल 27 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस…पल पल बदल रहे समीकरण     |     नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, गर्भ ठहरने पर थाने में शिकायत, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस…     |     जीतू पटवारी बोले- भाजपा ने इंदौर की जनता से वोट डालने का अधिकार छीना     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें