ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

एक साल से रेप कर रहे स्वामी चिन्मयानंद, पीड़िता ने कहा- मेरे पास सुबूत है

शाहजहांपुर: बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण पर लॉ कालेज की छात्रा ने लगाए आरोप अब सबके सामने आ गए हैं। मामले में पीड़िता लड़की ने प्रेस कांफ्रेंस कर चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान पीड़िता ने यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। पीड़िता ने दो टूक कहा कि यूपी पुलिस पर कतई विश्वास नहीं है, क्योंकि अगर पुलिस ईमानदार है तो फिर दो दिन बाद भी स्वामी के खिलाफ उसके द्वारा दी गई शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया?

संदिग्ध हालात में गायब हुई पीड़िता के मिलने के बाद पहली बार सोमवार को मीडिया के सामने आई। पीड़िता ने कहा, एसआईटी ने दिल्ली से शाहजहांपुर पहुंचते ही मुझसे 10-11 घंटे तक पूछताछ की, मगर मेरे द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़िता उस शिकायत का जिक्र कर रही थी, जिसमें उसने स्वामी चिन्मयानंद पर रेप के आरोप लगाए हैं, जिसे उसने दिल्ली पुलिस को दिए थे। लड़की ने कहा, स्वामी चिन्मयानंद ने मेरे साथ रेप किया। एक साल तक लगातार उसने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया। पीड़ित ने दावा कि स्वामी के खिलाफ आरोप का मेरे पास सबूत भी हैं। मेरे हास्टल वाले कमरे को सुरक्षित रखा जाए।वक्त आने पर मैं स्वामी के खिलाफ सभी मजबूत सबूत पुलिस को सौंप दूंगी।

पीड़िता का सवाल था कि अगर यूपी पुलिस ईमानदार है तो फिर स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दिल्ली में क्यों करनी पड़ी? अगर यूपी पुलिस सहयोग कर रही है तो फिर दो दिन बाद भी एसआईटी ने स्वामी के खिलाफ मेरी शिकायत पर रेप का मामला दर्ज क्यों नहीं किया है? लॉ कर रही छात्रा ने जिलाधिकारी पर भी धमकाने का आरोप लगाया। उसने कहा, मेरे परिवार-परिजनों को शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धमका रहे हैं। क्योंकि उन्होंने चिन्मयानंद के खिलाफ शिकायत की है। लड़की ने कहा कि उसके हॉस्टल का कमरा खोलकर देखा जाए तो जांच एजेंसी को वहां स्वामी के खिलाफ काफी सबूत मिल जाएंगे। पीड़िता ने प्रेस-कांफ्रेंस में साफ-साफ कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसके जैसी और भी सैकड़ों लड़कियों की जिंदगी और इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है।

बता दें कि 27 अगस्त को पीड़ित छात्रा के पिता ने बीजेपी के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बेटी के उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस सिलसिले में शाहजहांपुर के थाना कोतवाली में चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि चिन्मयानंद के मुमुक्ष आश्रम द्वारा संचालित कॉलेज में एलएलएम की छात्रा के पिता की शिकायत से पहले ही चिन्मयानंद ने 25 अगस्त को लड़की के खिलाफ ब्लैकमेल कर जबरन धन वसूली करने की कोशिश का मामला दर्ज करा दिया था। बाद में यूपी पुलिस ने लड़की को राजस्थान में एक लड़के के साथ बरामद किया और उसे सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button