ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
मध्यप्रदेश

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने किया ब्राडगेज परियोजना का निरीक्षण

ग्वालियर ।   उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) प्रमोद कुमार ने शनिवार को ग्वालियर से कैलारस के बीच श्योपुर ब्राडगेज परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मार्च 2023 तक ग्वालियर से जौरा के बीच 40 किलोमीटर दूरी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर 2024 तक हर हालत में श्योपुर तक प्रोजेक्ट का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मौके पर मेजरमेंट बुक चेक कर कार्य की प्रगति भी देखी। कैलारस में बनाए गए रेल अंडरब्रिज की ऊंचाई को लेकर उन्होंने अफसरों से जानकारी ली। जीएम प्रमाेद कुमार सुबह सात बजे ग्वालियर-श्योपुर ब्राडगेज प्रोजेक्ट के कार्य की प्रगति देखने के लिए अधीनस्थों के साथ सड़क मार्ग से रवाना हुए। उन्होंने मानसून से पहले फार्मेशन पूरा करने और लिंकिंग कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जीएम ने निर्धारित लक्ष्य से पहले संरचना का काम पूरा करने, गर्डर असेंबलिंग और लांचिंग कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सांक नदी पर प्रमुख पुल संख्या छह और पटयार नदी पर पुल संख्या 27 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सोन नदी पर प्रमुख पुल संख्या 70 का निरीक्षण के उपरांत मानसून से पहले गर्डर असेंबलिंग और लांचिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए, क्योंकि स्ट्रक्चर का काम पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बाद वे निरीक्षण करते हुए कैलारस पहुंचे। वहां बस स्टैंड के नजदीक ही रेलवे अंडरब्रिज तैयार किया जा रहा है। इस अंडरब्रिज को लेकर उन्होंने पूछा कि क्या यहां से बसें आसानी से निकल पाएंगी। ऐसे में साथ में मौजूद निर्माण विभाग के अफसरों ने जवाब दिया कि इस अंडरब्रिज की ऊंचाई पांच मीटर से अधिक रखी गई है, इसके चलते बड़ी बसें भी यहां से आसानी से गुजर सकेंगी। दोपहर 12 बजे तक निरीक्षण करने के बाद जीएम वापस ग्वालियर लौटे और सड़क मार्ग से झांसी के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button