ब्रेकिंग
Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा... Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, IMD ने अगले 4 दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौधे लगाने और स्वच्छता के कार्य जन-सहयोग से ही अधिक सफल हो सकते हैं। इन कार्यों में हर नागरिक को सहयोग करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में जवाहर नगर रहवासी संघ और वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिमोहन मोदी एवं उनके परिजन के साथ पौध-रोपण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ रहवासी संघ के सदस्य श्री राजेश्वर सिंह, श्रीमती प्रिया यादव, श्रीमती गायत्री सिंह और श्री दिलीप सिंह ने भी पौध-रोपण किया। रहवासी संघ द्वारा अपनी कॉलोनी में साफ-सफाई का विशेष ध्यान और पर्यावरण-संरक्षण के लिये वृक्षा-रोपण का कार्य भी किया जाता है। साथ ही प्रायवेट स्कूलों में गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी की जाती है।

मुख्यमंत्री को डायरी भेंट

मुख्यमंत्री श्री चौहान को वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिमोहन मोदी ने प्रेरणा विकास डायरी-2022 की प्रति भेंट की। डायरी में जन-प्रतिनिधियों सहित भोपाल, मध्यप्रदेश और नई दिल्ली में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों के दूरभाष नंबर की जानकारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button