ब्रेकिंग
IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार Hazaribagh Crime: संजीव बेदिया के अंगरक्षक निरंजन महतो की संदिग्ध मौत, जांच शुरू चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा अंबाला-चंडीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: 15 दिसंबर से मिलेगा ट्रैफिक जाम से छुटकारा पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट
देश

अयोध्या मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण पर 16 सितंबर को सुनवाई

नई दिल्ली/अयोध्याः सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले की सुनवाई का सीधा प्रसारण किए जाने संबंधी जनहित याचिका की सुनवाई 16 सितंबर को करेगा।

इस मामले में याचिकाकर्ता के एन गोविंदाचार्य की ओर से मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का विशेष उल्लेख किया गया, जिस पर शीर्ष अदालत ने कहा कि वह इस पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा था, यह बहुत ही संवेदनशील मामला है। पूर्व आरएसएस विचारक के एन गोविंदाचार्य की याचिका में अयोध्या मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग की गई है।

गोविंदाचार्य ने याचिका में कहा है कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है। याचिकाकर्ता समेत करोड़ों लोग इस सुनवाई का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने सितंबर, 2018 के शीर्ष अदालत के उस आदेश का हवाला दिया है, जिसमें अहम संवैधानिक मामलों में सीधे प्रसारण की शुरुआत करने की बात कही गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button