ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

इमरान खान को गिरफ्तार किया तो पाकिस्तान में होंगे श्रीलंका जैसे हालात

पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने चेतावनी दी है कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो यहां श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। फैसलाबाद में रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए शेख रशीद ने कहा, ‘मौजूदा गठबंधन सरकार दिशाहीन है और स्थिति को काबू करने में नाकाम है।’एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा, ‘अगर इमरान खान को गिरफ्तार किया गया तो पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार होगी।’पूर्व मंत्री ने कहा कि देश में एक महीने के भीतर 6 बिलियन अमरीकी डालर की कमी हो गई है। उन्होंने कहा, ‘शहबाज शरीफ आपको देश को संबोधित करना चाहिए और बताना चाहिए कि आप अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में जाने वाले हैं या नहीं’  गौरतलब है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान पर देश में गृह युद्ध की रणनीति बनाने का आरोप लगाया है। शहबाज ने इसके लिए इमरान के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।रशीद ने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) पर चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि पार्टियों के एक गठबंधन जिसने पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सफलतापूर्वक गिरा दिया था। हालांकि, इमरान खान को हटाने के बावजूद वह देश के नायक बन गए थे।

Related Articles

Back to top button