ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में आज शिवसेना नेता संजय राउत और संजय पवार दाखिल करेंगे नामांकन 

मुंबई। इस बार राज्यसभा चुनाव में शिवसेना दो उम्मीदवारों को उतारने जा रही है. बुधवार को पार्टी के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के पहले उम्मीदवार वह और दूसरे उम्मीदवार संजय पवार होंगे. दोनों ही आज गुरुवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. इस दौरान वहां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद होंगे. दोनों उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ ही इस बार संभाजी राजे का पत्ता शिवसेना की तरफ़ से कट गया है. वहीं सूत्रों की माने तो शिवाजी के वंशज संभाजी राजे के सामने शर्त रखी गई थी कि अगर वह राज्यसभा जाना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी में शामिल होना होगा. वहीं दूसरी तरफ वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनाव लड़ने की अपनी बात पर अड़े हुए थे.
– छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त
दरअसल महाराष्ट्र में 4 जुलाई को छह राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इन सदस्यों में पीयूष गोयल, विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे (भाजपा), पी चिदंबरम (कांग्रेस), प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) और संजय राउत (शिवसेना) का नाम शामिल है. इन छह सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है.

Related Articles

Back to top button