ब्रेकिंग
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग
देश

केवड़िया, जंगल सफारी-बटरफ्लाई पार्क और नर्मदा पूजा…बर्थडे पर भी PM मोदी गुजरात में

अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 69 वर्ष के हो गए। देशभर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी नर्मदा नदी पर बने गुजरात के सरदार सरोवर बांध स्थल पर पहुंचे हैं, जहां जल पहली बार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। बांध का जलस्तर 2017 में पहली बार बढ़ाया गया था। उसके बाद से जलस्तर रविवार शाम को 138.68 मीटर के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है।

पीएम मोदी ने नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सफारी से जंगल का दौरा किया। वह कैक्टस के पार्क भी गए जहां पौधे के बारे में जानकारी ली। वहीं वे बटरफ्लाई पार्क भी गए जहां एक बैग में बंद तितलियों को उड़ाते समय उनके चेहरे पर एक बच्चे के जैसी मुस्कान दिखी। बत दें कि जल सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के लिए आयोजित ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ में शामिल होंगे। वह इस दौरान नर्मदा की पूजा और आरती भी करेंगे।

‘‘केवड़िया में बांध स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बाद बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।” स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे इस जगह से रवाना होने से पहले केवड़िया के पास गरुणेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर करने की अनुमति प्रदान की थी। बांध का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर, 2017 को किया था। सरकार के अनुसार ‘नमामि देवी नर्मदे’ महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जाएगा और मुख्य समारोह केवड़िया में आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button