ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

अमेरिका में अगले हफ्ते 2 बार होगी मोदी और ट्रंप की मुलाकात

न्यूयार्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने एक हफ्ते से भी कम अंतराल पर दो बार मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत राजदूत हर्षवर्धन ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की “परिभाषित करने वाली साझेदारी” बन जाए। मई में फिर से निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात कर चुके हैं।

इससे पहले इन दोनों के बीच की दो मुलाकातें जापान के जी-20 शिखर सम्मेलन और फ्रांस में हुए जी-7 शिखर वार्ता से इतर हुई थी। अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को वाशिंगटन के लोगों को बताया कि इस हफ्ते के अंत में जब मोदी अमेरिका पहुंचेंगे तो उन दोनों के बीच, “दो बार और मुलाकात होगी।” श्रृंगला ने ‘इंडिया ऑन द हिल : चार्टिंग अ फ्यूचर फॉर इंडो-यूएस रिलेशन्स’ कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन दोनों के बीच “कुछ ही महीनों के अंतराल पर चार मुलाकातें हो जाएंगी।”

इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन दो थिंक टैंक अमेरिका के ‘द हैरिटेज फाउंडेशन’ और भारत के ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ ने किया था। मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचेंगे। एक दिन बाद ट्रंप विशाल “हाउडी मोदी” रैली को संबोधित करने उनके साथ मौजूद होंगे। ये दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर न्यूयॉर्क में फिर मुलाकात करेंगे। श्रृंगला ने कहा, “वे 22 सितंबर को मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को मोदी के साथ मिल कर संबोधित करेंगे और वे न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर भी मुलाकात करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button