ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

हार से हताश AAP कार्यकर्त्ताओं से केजरीवाल ने पूछा, How is the Josh?

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को मिली करारी शिकस्त से हताश पार्टी कार्यकर्त्ताओं में फिर से जोश और उत्साह का संचार करने के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की और कहा कि जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करें। रविवार को पश्चिम दिल्ली के पंजाब बाग क्लब में केजरीवाल ने अपना संबोधन- How is the Josh से किया। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले अन्ना हजारे ने उनसे कहा था, ‘‘ जब कोई राजनीति या सार्वजनिक जीवन में आता है तो उसमें अपमान भी सहने की क्षमता होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि कई बार हमें अपमान सहना पड़ता है और मुझे इस अपमान को विनम्रता से स्वीकार करने के लिए अपने कार्यकर्त्ताओं पर गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि अब आप दिल्ली के लोगों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि बड़ा चुनाव खत्म हो गया है और छोटे चुनाव आने वाले हैं। इन चुनावों में आप लोग नाम के आधार पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर वोट दें। केजरीवाल ने कार्यकर्त्ताओं से दिल्ली विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। केजरीवाल ने कहा कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव किसी एक विधायक या पार्षद द्वारा नहीं लड़ा जाएगा। यह टीम केजरीवाल द्वारा लड़ा जाएगा और हमारा नारा होगा – ‘लड़ेंगे, जीतेंगे’।” बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में आप दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटों पर भारी मतों के अंतर से चुनाव हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button