ब्रेकिंग
Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि... Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ...
विदेश

टेक्सास के पहले कानून प्रवर्तन सिख अधिकारी की गोली मारकर हत्या

लॉस एंजलिसः अमेरिका के टेक्सास राज्य में कानून प्रवर्तन अधिकारी की ट्रैफिक सिग्नल पर गोलीमार कर हत्या कर दी गई। यह अधिकारी सिख समुदाय से था।  ह्यूस्टन क्रॉनिकल ने शेरिफ एड गोंजालेज को उद्धृत करते हुए कहा कि हैरिस काउंटी शेरिफ के कार्यालय डिप्टी 42 वर्षीय संदीप धालीवाल पर ट्रैफिक सिग्नल पर पीछे से एक व्यक्ति ने आकर गोलियां मारी।   घटना साइप्रस सिटी के निकट हुई । धालीवाल इस एजेंसी के पहले सिख डिप्टी थे। गोंजालेज ने कहा, ‘‘ वह हीरो थे।”

PunjabKesari

शेरिफ ने ट्वीट किया उन्हें हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस की मदद से मेमोरियल हर्मन हॉस्पिटल लेकर जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। खबर के मुताबिक एक वीडियो में यह दिख रहा है कि धालीवाल और संदिग्ध (अपने वाहन में) बातचीत कर रहे हैं। उनके बीच किसी भी तरह की बहस नहीं दिख रही है। इसके बाद जैसे ही धालीवाल अपनी कार के पास पहुंचा वैसे ही संदिग्ध दौड़कर आया और उसने गोली चला दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button