ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

अमेरिकी संसद मेंगांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए प्रस्ताव पेश

वाशिंगटन: अमेरिकी सांसदों ने महात्मा गांधी की याद में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उनकी 150वीं जयंती पर कांग्रेस में द्विदलीय प्रस्ताव पेश किया। सीनेट में टेड क्रूज और रोबर्ट मेनेंदेज ने इसे पेश किया जबकि प्रतिनिधि सभा में कांग्रेस की सदस्य ग्रेस मेंग ने इसे पेश किया। सीनेट में पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि ब्रिटेन से भारत की आजादी के लिए गांधी ने दशकों संघर्ष किया और राजनीतिक बदलाव के लिए अहिंसक प्रदर्शनों का प्रयोग करने की शुरुआत की जिनकी मदद से लाखों भारतीयों को आजादी मिली और डॉ़ मार्टिन लूथर किंग समेत विश्वभर के शांतिप्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली।

प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के लक्ष्यों और आदर्शों को समर्थन दिया गया है और सभी अमेरिकियों से यह दिवस मनाने की अपील की गई है। इस बीच, कांग्रेस की भारतीय अमेरिकी सदस्य प्रमिला जयपाल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधी की 150वीं जयंती पर, मैं मेरी जन्मभूमि और जिस भूमि को अब मैं अपना घर कहती हूं, उनमें अहिंसा और सविनय अवज्ञा की उनकी शिक्षाओं की महान विरासत का जश्न मना रही हूं।” कांग्रेस के सदस्यों एंडी लेविन, एलियट एंगेल, अमेरिकी अंतराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयुक्त टोनी पर्किन्स, यूएससीआईआरएफ आयुक्त अरुणिमा भार्गव समेत कई हस्तियों ने गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button