ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

Box Office Collection: ऋतिक की वॉर को पछाड़ Chiranjeevi की ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ ने ये खिताब किया अपने नाम

हाल ही में रिलीज हुई ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर स्टारर फिल्म वॉर। इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’. ये फिल्म चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल साबित हुई। चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म ने वीकेंड होने के साथ वर्ल्डवाइड 30 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

लेकिन बता दें कि, इस फिल्म ने कुल मिलाकर 150 करोड़ की कमाई कर ली है। जी हां, चिरंजीवी के बेटे रामचरण ने इस फिल्म का प्रोडक्शन किया है। रामचरण ने 275 करोड़ के बजट में ये फिल्म बनाकर तैयार की है। चिरंजीवी की ये 151 फिल्म है, और अमिताभ बच्चन को इस फिल्म में चिरंजीवी के गुरु का रोल निभा रहे हैं। हालांकि, कहानी के मामले में ये फिल्म काफी ढीली है, किन्तु एक्शन के साथ हिस्ट्री के सीन्स को इसमें बहुत ही शानदार तरीके से दिखाए गए हैं। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज की गई थी। इसमें हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू शामिल हैं।

रिलीज़ होने के बाद तीन दिनों में इस फिल्म ने 132 करोड़ की कमाई की थी। अब चौथे दिन इसने 30 करोड़ के लगभग और कमा लिए हैं। दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि ये फिल्म 200 करोड़ की सूची में तो शामिल हो ही जाएगी। वहीं इस फिल्म को टक्कर देने वाली ऋतिक और टाइगर श्रॉफ अभिनीत वॉर भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। अगर देखा जाए तो दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं, और दर्शको को खूब एंटरटेन कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button