ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

BJP का कांग्रेस पर पलटवार, बोली- क्वात्रोची को पूजने वाली पार्टी को ‘शस्त्र पूजा’ से दिक्कत

नई दिल्लीः राफेल विमान के उड़ान भरने से पहले रक्षा मंत्री द्वारा शस्त्र पूजा की कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित आलोचना को लेकर भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको इटली की संस्कृति की ज्यादा जानकारी है, भारत की संस्कृति की नहीं।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रोहतक में पार्टी की रैली में कहा कि अभी-अभी मुझे पता चला कि कांग्रेस के खड़गे साहब ने बयान दिया है कि राफेल की शस्त्र पूजा का तमाशा करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इसमें इनका दोष नहीं है, क्योंकि इनको इटली की संस्कृति की ज्यादा जानकारी है, भारत की संस्कृति की नहीं।
PunjabKesari
भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर कहा गया है, ‘‘ कांग्रेस को वायु सेना के आधुनिकीकरण से समस्या है, भारतीय परंपरा से समस्या है ।” उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टी जो क्वात्रोच्चि को पूजती हो, स्वभाविक तौर पर उसे शस्त्र पूजा से समस्या होगी। कैबिनेट की बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के बारे में क्या कहें  वह भटक गई है। हर देश की अपनी परंपरा होती है, अपने तरीके से करते हैं। अपने देश ‘भारत’ में विजयदशमी पर शस्त्र पूजा की परंपरा है। ”

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कहा कि टीवी पर जो आ रहा है, वैसा उन्होंने कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने शस्त्र पूजा की आलोचना नहीं की और उनका यह कहना था कि विमान को आने में 6-8 महीने लगेंगे, ऐसे में वहां यह करने की क्या जरूरत थी, जब वह आ जाता तब करते।

गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को फ्रांस के मेरिनियाक में राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरने से ठीक पहले नये विमान का शस्त्र पूजन किया और उस पर ‘ओम’ तिलक लगाया तथा पुष्प एवं एक नारियल चढ़ाया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय सशस्त्र बलों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी थे। सिंह ने कहा था, ‘‘मैं हर साल लखनऊ में शस्त्र पूजन करता हूं और आज मैंने फ्रांस में यहां शस्त्र के रूप में राफेल की पूजा की।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button