ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

दिल्लीः भाजपा नेताओं पर फेंका गया पटाखा, शिकायत दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली भाजपा ने ‘गांधी संकल्प यात्रा’ के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत उसके नेताओं पर करावल नगर में कथित रूप से पटाखा फेंकने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। तिवारी ने इस घटना को भाजपा के कार्यक्रम में खलल डालने के लिए की गयी ‘कायराना’ हरकत करार दी है।

शुक्रवार को करावल नगर वेस्ट के दस फुटा रोड से तुर्कमीरपुर के शनिबाजार तक ‘गांधी संकल्प यात्रा’ निकाली गयी थी। रात करीब आठ बजे जब तिवारी और अन्य नेता सभा को संबोधित कर रहे थे तो किसी ने कथित रूप से उन पर पटाखा फेंका था। तिवारी ने कहा, ‘‘ पटाखा मुझपर और हमारे पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट पर आकर गिरा। मैं बाल बाल बच गया लेकिन बिष्ट की बाजू में जख्म हो गया और उनका कुर्ता जल गया।

दिल्ली भाजपा के मीडिया सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी ने खजूरी खास थाने में शुक्रवार देर रात शिकायत दर्ज करायी। एक वरिष्ठ पुलिए अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 285 के तहत मामला दर्ज किया है और हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।” इससे पहले यात्रा शुरू करते हुए तिवारी ने कहा था कि भारत के लिए आजादी हासिल करना और रामराज्य स्थापित करना महात्मा गांधी का सपना था जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है।

उन्होंने दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर राज्य के संसाधनों का दुरूपयोग करने और सत्ता में बने रहने के तरीके ढूढने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। दिल्ली में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर दिल्ली में गांधी संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button