ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मनोरंजन

Ameesha Patel को खानी पड़ सकती है हवालात की हवा, Arrest warrant किया गया जारी

रांची की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। रांची पुलिस अजय कुमार सिंह की एक शिकायत पर जारी वारंट को तामील कराने मुंबई जाएगी। अजय सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा, “अमीषा पटेल और उनके बिजनेस साझेदार कुणाल ने एक फिल्म बनाने के लिए 2.50 करोड़ रुपये लिए थे। उन्होंने 2018 में फिल्म रिलीज होने के बाद पैसे लौटाने का वादा किया था। लेकिन फिल्म 2018 में नहीं रिलीज हुई। जब हमने अमिषा से पैसे मांगे तो उन्होंने तीन करोड़ रुपये का एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया”

बयान में कहा गया है, “अमीषा पटेल और उनके मित्र कुणाल मेरे फोन काल को नजरअंदाज करने लगे। मैंने कानूनी नोटिस भेजा, अभिनेत्री ने उसका भी जवाब नहीं दिया, पिछले साल मैंने रांची जिला अदालत में एक शिकायत दायर की। अब रांची अदालत ने उनके खिलाफ एक वारंट जारी किया है”, अमिषा चीटिंग के एक मामले का भी सामना कर रही हैं, जिसमें उन्होंने पैसे लेने के बावजूद रांची में एक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था। इवेंट कंपनी ने इस साल फरवरी में उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

अगर वर्कफ्रंट के बारे में  बात करें तो अमिषा इनदिनों फिल्मों से दूर हैं, आखिरी बार वह सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म भैया जी सुपरहिट में नजर आईं थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। फिलहाल इनदिनों अमीषा पटेल बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ रही हैं। फेमस रियलिटी शो बिग बॉस को लोग काफी पसंद करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button