ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

मोदी कल पुणे में करेंगे चुनाव प्रचार, विपक्षी दलों का आरोप-PM की रैली के लिए काटे गए पेड़

पुणे: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 अक्तूबर को होने वाली रैली के लिए पुणे के सर परशुराम कालेज परिसर में कुछ पेड़ सोमवार को काट दिए गए। प्रधानमंत्री की रैली इसी कालेज के मैदान पर होनी है। कालेज के अधिकारियों ने मंगलवार को इस आरोप से इंकार किया और कहा कि खतरनाक तरीके से लटक रही कुछ शाखाएं काटी गई हैं।

राकांपा सांसद वंदना चव्हाण ने आरोप लगाया कि जिस मैदान में रैली होनी है, उसके बाहर लगे कुछ पेड़ों को कालेज प्रशासन द्वारा काटा गया। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मनसे की नेता रूपाली पाटिल ने भी कहा कि पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन लोगों ने पेड़ों को काट दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि पेड़ों से प्रधानमंत्री की रैली में बाधा आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button