ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
देश

अशोक गहलोत बोले खतरे में है देश का लोकतंत्र, भाजपा की सोच फासिस्ट

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मौजूदा समय में देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रही है।

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि डेमोक्रेसी में विपक्ष की भावनाओं का आदर करना पड़ता है, विपक्ष क्या सोचता है उसको तवज्जो देनी पड़ती है। लेकिन केंद्र सरकार और भाजपा की सोच फासिस्ट है। इनको इस बात से कोई मतलब नहीं है कि जनता क्या सोचती है, दूसरी राजनीतिक पार्टियों के क्या विचार है।

इनके लिए विपक्ष के मायने कुछ नहीं है। तीन दिन तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं करने के बाद गुरूवार को वापस जयपुर पहुंचे गहलोत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर भाजपा की राजनीति चल रही है,जबकि लड़ाई विचारधारा,नीतियों और कार्यक्रमों की होनी चाहिए,दुर्भाग्य से वह नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जनता सब समझ रही है। जनहित के मुद्दो पर आधारित राजनीति और मुद्दा आधारित चुनाव अभियान होना चाहिए। भाजपा सत्ता में है, लेकिन डेमोक्रेसी में विपक्षी की भावनाओं का आदर करना चाहिए। गहलोत ने खुद और कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि ये लोकतंत्र है,जनता जिसे पसंद करती है जीत उसकी होती है। भाजपा का कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाना सही नहीं है।

हनुमान बेनीवाल ने गहलोत और वसुंधरा दोनों को घेरा

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधा है। बेनीवाल ने एक बयान में कहा कि दो विधानसभा सीटों खींवसर और मंडावा में यदि कांग्रेस की हार होती है तो गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि खींवसर सीट से मेरे छोटे भाई नारायण बेनीवाल की यदि हार होती है तो मैं लोकसभा से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

बेनीवाल ने कहा कि खींवसर सीट से मेरे छोटे भाई को हराने के लिए गहलोत ने 14 मंत्री और 40 विधायक लगा रखे है। सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है,लेकिन फिर भी कांग्रेस की इस सीट पर हार होगी। एनडीए के सहयोगी के रूप में शामिल बेनीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता वसुंधरा राजे को भी घेरते हुए कहा कि उन्हे मैं पूरी तरह साइड लाइन कर दूंगा। दो सीटों के उप चुनाव में भाजपा ने वसुंधरा राजे को कोई तवज्जो नहीं दी।

उन्होंने कहा कि मैं पहले भाजपा में ही था,लेकिन वसुंधरा राजे के साथ मतभेद के कारण अलग पार्टी बनाई थी। उल्लेखनीय है कि दो सीटों पर 21 अक्टूबर को होने वाले उप चुनाव में भाजपा ने खींवसर सीट बेनीवाल की पार्टी के लिए छोड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button