ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
देश

अमरनाथ यात्रा का आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, यात्रा एक जुलाई से

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आॅनलाइन पंजीकरण की शुरुआत की। राज्यपाल श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष हैं जो कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा का प्रबंधन करता है।  इस वर्ष यात्रा एक जुलाई से आरंभ होगी।

एसएएसबी ने एक बयान में कहा, “राज्यपाल ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया है..पायलट आधार पर।” बयान में कहा गया है, “ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रतिदिन 500 इच्छुक तीर्थयात्रियों के लिए होगी। यह दोनों मार्गों पहलगाम से 250 यात्रियों और बालताल से 250 यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।” इसमें कहा गया है कि एक नई पहल के रूप में श्राइन बोर्ड यात्रा परमिट फॉर्म (वाईपीएफ) के क्यूआर कोडिंग/ बार कोडिंग को पेश कर रहा है।

क्यूआर कोड यात्री के डेटाबेस से जुड़ा हुआ है। क्यूआर कोड वाले वाईपीएफ को एक्सेस कंट्रोल गेट्स डोमेल और चंदनवारी और मध्यवर्ती शिविरों दोनों में स्कैन किया जाएगा। इससे यात्रियों की गिनती और वास्तविक समय के आधार पर उनकी ट्रैकिंग में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button