ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

ब्राजील का भारतीयों को तोहफा, अब बिना वीजा घूम सकते हैं देश

 भारतीयों को ब्राजील ने बड़ा तोहफा दिया है, अब वहां जाने के लिए नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने ऐलान किया कि उनकी सरकार भारत और चीन के पर्यटकों और व्यापारियों के लिए वीजा खत्म करेगी।

ब्राजील में इसी साल चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने बोल्सोनारो ने सरकार में आते ही कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया। हाल ही में अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए भी वीजा खत्म किया गया था। हालांकि उन देशों ने ब्राजील को ऐसी कोई छूट नहीं दी है।

बता दें कि इस साल ब्रिक्स समिट ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 13-14 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि मोदी और बोल्सोनारो यहां बैठक के दौरान कई मुद्दों पर समझौते करेंगे। इससे पहले दोनों नेता जून में जी-20 समिट के दौरान मिले थे। यहां दोनों के बीच व्यापार और कूटनीतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button