ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

ओडिशा के संबलपुर मार्केट में आग, 70 दुकानें स्‍वाहा

भुवनेश्‍वर Odisha Fire: ओडिशा के संबलपुर स्थित सब्‍जी मार्केट में रविवार देर रात आग लग गई। इसमें 70 दुकानें जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और इस पर काबू पा लिया गया।

संबलपुर के गोलबाजार सब्‍जी मार्केट में भीषण आग लग गई जिसमें 70 दुकानें जल गईं। अग्‍निशमन अधिकारियों को आग बुझाने में दो घंटे का समय लग गया। ऐसा कहा जा रहा है कि यह आग पूजा के बाद लगी। फिलहाल इस घटना से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। एएनआइ से बात करते हुए असिस्‍टेंट फायर ऑफिसर जितेंद्र दास ने बताया, ‘मामले की जांच चल रही है। इसके बाद आग के कारणों व इससे होने वाले नुकसान का पता चलेगा।’

राज्‍य में दिवाली के त्‍यौहार को देखते हुए पहले ही राज्‍य में सख्‍त इंतजाम कराए गए थे। फायर सर्विसेज के अधिकारियों के साथ स्‍पेशल एनफोर्समेंट टीम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस ने पटाखे बेचने वाली जगहों पर जांच की मुहिम चलाई थी।

ओडिशा अग्निशमन विभाग और पुलिस ने राज्य में दिवाली को सुचारू रूप से मनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके लिए राज्य में लगभग 335 फायर स्टेशन अलर्ट पर रखे गए थे। लावा, भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, बालासोर, और कई स्थानों पर तो फायर पोस्ट भी बनाए गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों को वाहनों और उपकरणों के साथ तैयार रखा गया था।

भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप कुमार साहू ने बताया था कि जाटनी, मानेस्वर, बारामुंडा और अन्य नामित पटाखा केंद्रों में निरीक्षण किया गया। एक जगह से तो अधिक डेसीबल वाले पटाखे भी जब्त किए गए।  ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी नशे में ड्राइविंग को लेकर अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाया। इसके तहत हेल्‍मेट पहनने, सीट बेल्‍ट लगाने का भी आग्रह किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button