ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

PM मोदी के शपथ ग्रहण के बाद शेयर बाजार में उछाल जारी, सेंसेक्स 40 हजार के पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को कारोबारी के अंतिम दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 40,103.88 पर खुला। सुबह बाजार खुलने पर यह 140 अंक पर था। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 330 अंक की छलांग के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बाजार में उछाल आया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी 3.44 प्रतिशत लाभ में रहा। भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी 2.33 प्रतिशत की बढ़त रही। शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के प्रमुख (परामर्श) हेमांग जानी ने कहा, ‘‘वायदा एवं विकल्प खंड में निपटान के दिन शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। निकट भविष्य में चौथी तिमाही के जीडीपी, बुनियादी ढांचा क्षेत्र के अप्रैल, विदेशी मुद्रा भंडार और वाहन बिक्री के महत्वपूर्ण आंकड़े आने हैं। छह जून को रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक भी है।” विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका-चीन व्यापार विवाद, कच्चे तेल के दाम बाजार का रुख तय करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button