ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मध्यप्रदेश

मंदिर की गुंबद से टकराकर क्रैश हुआ ट्रेनी प्लेन, पायलट की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेनी प्लेन हादसे का शिकार हो गया है। प्लेन क्रैश में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि इंटर्न गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ये प्लेन हादसा चोरहटा थाना इलाके के उमरी गांव में हुआ है। खबर के मुताबिक, बीती रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रेनी प्लेन एक मंदिर की गुंबद से टकरा गया, जिस वजह से ये हादसा हो गया। प्लेन टकराते ही इसमें आग लग गई। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई है। वहीं, घायल इंटर्न का इलाज जारी है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

कोहरे की वजह से हुआ हादसा!

हादसे की असल वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। मृतक पायलट का नाम कैप्टन विमल कुमार (54) था। छात्र सोनू यादव (22) ट्रेनिंग ले रहा था।

निजी कंपनी का है प्लेन

चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पाण्डेय ने बताया कि रीवा हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदला जा रहा है। निजी कंपनी कई सालों से विमान प्रशिक्षण कर रही है। पुलिस को उमरी गांव में प्लेन क्रैश होने की सूचना मिली थी। वहीं, रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान प्लेन मंदिर से टकरा गया था। हादसे में पायलट की मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है।

Related Articles

Back to top button