ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

प्रिंस हैरी के बयानों का क्वीन के स्वास्थ्य पर पड़ा बुरा असर, करीबियों ने खारिज किए किताब में किए गए दावे

लंदन। ब्रिटेन के शाही परिवार के सहयोगियों ने प्रिंस हैरी की ओर से अपने नए संस्मरण में किए गए दावों का खंडन कर दिया है। राजकुमार हैरी ने अपनी किताब में राजशाही पर भी निशाना साधा और उसे ऐसी संस्था बताया जिसने उनका समर्थन नहीं किया। बकिंघम पैलेस ने हैरी की किताब पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन ब्रिटिश अखबारों और वेबसाइट में शाही परिवार से जुड़े अनाम सूत्रों के बयान भरे हुए हैं जिनमें हैरी के आरोपों का खंडन किया गया है।

ऐसे ही एक बयान में कहा गया है कि हैरी की ओर से सार्वजनिक रूप से ब्रिटिश राज परिवार पर हमला बोलने का असर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्वास्थ्य पर भी हुआ जिनकी सितंबर में मृत्यु हो गई थी। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के मित्र और वरिष्ठ पत्रकार जोनाथन डिंबलेबी ने कहा कि हैरी के रहस्योद्घाटन उसी प्रकार के थे जिसकी आप उम्मीद करेंगे और इससे महाराजा को पीड़ा और निराशा हुई होगी। उन्होंने कहा उनकी चिंता एक ऐसे देश के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में काम करना है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि वह संकटग्रस्त स्थिति में है। हैरी की किताब स्पेयर में कई दावे किए गए हैं और यह राजकुमार और उनकी पत्नी मेगन के सार्वजनिक बयानों की कड़ी में नवीनतम मामला है।

हैरी ने शाही जीवन छोड़ दिया था और 2020 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि मेगन के प्रति मीडिया का व्यवहार नस्लवादी था और उन्हें राजमहल से समर्थन नहीं मिला। स्पेयर किताब मंगलवार को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। शाही परिवार से उनके अलगाव को लेकर मीडिया में काफी बातें आईं जिसमें 2021 में ओपरा विनफ्रे के साथ एक प्रसिद्ध इंटरव्यू शामिल है जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

हैरी ने अपनी किताब में यह भी लिखा उन्होंने अफगानिस्तान में अपाचे हेलीकॉप्टर के पायलट के रूप में काम करते हुए 25 तालिबानी लड़ाकों को मार डाला था। उनके इस दावे की तालिबान और ब्रिटेन के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आलोचना की है। किताब में हैरी के बचपन उनके स्कूल के दिनों शाही सदस्य के तौर पर उनके जीवन और ब्रिटिश सेना में कार्यकाल माता-पिता और भाई के साथ उनके संबंध और विवाह पूर्व और विवाह के बाद मेगन के साथ उनके रिश्तों का जिक्र है।

Related Articles

Back to top button