ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

जेपी नड्डा ने इस्कॉन मंदिर में की पूजा-अर्चना

पश्चिम बंगाल में कुछ महीने के बाद पंचायत चुनाव होने हैं। तो वहीं अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। वह सभी चुनाव जीतने की तैयारियों में अभी से ही जुट गए हैं। बंगाल में बीजेपी पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं।बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के मायापुर में फेमस इस्कॉन मंदिर में पूजा- अर्चना की है। उन्होंने पूजा- अर्चना कर राज्य के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की।

नड्डा के साथ पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस के वैश्विक मुख्यालय भी गए थे।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात कोलकाता पहुंचे थे। वह दिन में राज्य में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बीजेपी के राज्य महासचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि गुरुवार को जेपी नड्डा बेथुआधरी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद वह नदिया उत्तर जिले के नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक भी करेंगे।

तो वहीं नड्डा कृष्णानगर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रदर्शन का आकलन भी करेंगे और चुनावी जीत के लिए रणनीतियां भी तैयार करेंगे।बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस से हार गई थी। नड्डा की यात्रा देश भर के उन 144 लोकसभा क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के ‘प्रवास’ अभियान का हिस्सा है। जहां पार्टी 2019 के चुनावों में मामूली अंतर से हार गई थी।अगले कुछ महीनों में नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की 24 लोकसभा सीटों को कवर करते हुए 12-12 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button