ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

UNESCO में पाक ने कश्मीर-अयोध्या पर उगला जहर, भारत ने जमकर लगाई लताड़

कश्मीर मुद्दे पर सभी अंतरराष्ट्रीय मंचो पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर 40वें यूनेस्को सामान्य सम्मेलन-सामान्य नीति बहस के दौरान अपने प्रोपगेंडा को फैलाने की कोशिश की। फ्रांस की राधानी पेरिस में यूनेस्को की बैठक में पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे फिर भारत के खिलाफ जहर उगला व सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या पर दिए गए फैसले का भी जिक्र किया, जिसपर भारत ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई।

भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि टेरिरस्तान द्वारा गढ़े गए आरोप हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है, जो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। भारतीय प्रतिनिधि ने यूनेस्को सामान्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम पाकिस्तान के दुष्प्रचार का खंडन करते हैं। पाकिस्तान अपने मनगढ़ंत झूठ से भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हम भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में दिए गए फैसले पर पाकिस्तान की ओर से की गई अनुचित टिप्पणियों की निंदा करते हैं। यह पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इसमें दखल देने का कोई हक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button