ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
देश

आजम खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रामपुर: यूपी के सपा सांसद आजम खान के खिलाफ कोर्ट ने एडीजी 6 द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया है। वहीं पंजाब केसरी के संवाददाता ने जब सरकारी वकील रामअवतार सैनी से बात की तो उन्होंने आजम खान के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट की पुष्टि की। 4 अप्रैल 2019 को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार द्वारा प्रशासन से रोड शो करने की अनुमति मांगी गई थी। जिसपर  शासन द्वारा उन्हें दोपहर 12:00 से रात्रि 8:00 तक की अनुमति दी गई थी। लेकिन जो निर्धारित समय अवधि थी उस अवधि के बाद बी रोड शो किया गया। उस समय के उड़न दस्ते के प्रभारी डॉ पवन कुमार द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

बता दें कि इसमें सांसद आजम खान को और सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें अखिलेश कुमार द्वारा न्यायालय से अपनी जमानत करा ली गई। लेकिन आजम खान ने संबंध प्राप्त होने तथा बीडब्लू वारंट जारी होने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए। इसलिए आज न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

सरकारी वकील रामअवतार सैनी ने कहा इसमें सपा सांसद आजम खान की परेशानियां बढ़ सकती हैं।  क्योंकि गैर जमानती वारंट का मतलब गिरफ्तारी वारंट होता है। वकील ने बताया कि पुलिस उनको गिरफ्तार भी कर सकती है। वहीं इस मामले पर न्यायालय ने अगली तारीख 26 नवंबर की डेट निर्धारित की है। अब देखना यह होगा कि 26 नवंबर को आजम खान न्यायालय में उपस्थित होते हैं या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button