ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
विदेश

ब्रिटेनः बलोच संगठनों ने पाक अत्याचारों के खिलाफ भारत से मांगी मदद

लंदनः बलोच नेशनल मूवमेंट (BNM) की ब्रिटेन इकाई और उससे जुड़े संगठनों ने भारत सरकार से पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने और बलूचिस्तान की आजादी के आंदोलन को सहयोग देने का आह्वान किया। लंदन में बुधवार को बलूच शहीद दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में बीएनएम के सदस्यों और वर्ल्ड सिंधी कांग्रेस और बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन आजाद जैसे समूहों ने बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और ब्रिटेन सरकार को संसाधन समृद्ध बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघनों पर उसकी चुप्पी पर ‘‘पाखंडी” बताया।

बलूच नेशनल मूवमेंट के विदेशी मामलों के प्रवक्ता हम्माल हैदर ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पिछले दो दशकों में 20,000 से अधिक बलूच लोगों को अगवा किया और कई की हत्या कर दी। भारत सरकार को हमारा संदेश यह है कि उसे पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के अत्याचारों के खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने बांग्लादेश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी और अब उसे आगे आना चाहिए तथा पाकिस्तान से आजादी हासिल करने के हमारे आंदोलन को समर्थन देना चाहिए। पाकिस्तान इस्लामी आतंकवादियों को पाल रहा है और पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button