ब्रेकिंग
Acid Attack In Balod: कोर्ट पेशी के दौरान आरोपियों पर फूटा लोगों का गुस्सा, वकीलों ने पैरवी करने से ... Indore Cleanliness News: सफाई मित्रों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कचरे के बीच पोस्टर लगाकर नगर निगम... Bunty Nagar Suicide Update: डीएसपी के फंसे पैसों और फायनेंसर के दबाव पर बड़ा खुलासा, पुलिस खंगाल रही... IMD Rain Alert: यूपी, बिहार से लेकर पहाड़ी इलाकों तक आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ...
देश

शिवसेना बोली, हम 25 साल तक चाहते हैं अपना मुख्‍यमंत्री, केंद्र सरकार ने दिया यह बयान

मुंबई। महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लगने के बावजूद सियासी उठापटक एवं बयानबाजियों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना ने कहा है कि केवल पांच साल नहीं हम तो चाहते हैं कि राज्‍य में 25 साल तक हमारा ही मुख्‍यमंत्री हो। इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि यह मायने नहीं रखता कि महाराष्‍ट्र में सरकार कौन बनाता है। महत्‍वपूर्ण यह है कि राज्‍य में केंद्र की ओर से विकास परियोजनाओं के काम जारी रहेंगे।

दरअसल, शिवसेना नेता संजय राउत से शुक्रवार को संवाददाताओं ने सवाल पूछा था कि क्‍या राज्‍य में बनने वाली नई सरकार में शिवसेना का मुख्‍यमंत्री पांच साल के लिए होगा या ढाई साल एनसीपी और ढाई साल उसका सीएम होगा। इस पर राउत ने कहा कि आप लोग केवल पांच साल की बात क्‍यों करते हो। हम तो चाहते हैं कि आने वाले 25 साल तक शिवसेना का ही मुख्‍यमंत्री हो।

इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने कहा है कि महाराष्‍ट्र में कोई भी सरकार बनाए लेकिन केंद्र सरकार की ओर से विकास परियोजनाओं का काम जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि राज्‍य में नई सरकार बनने के बाद सरकार की नीतियों में कोई बदलाव आएगा। सरकार पहले की तरह ही महाराष्‍ट्र में विकास के कार्यों को अंजाम देती रहेगी। सरकारें बनती बदलती रहती हैं लेकिन केंद्र की परियोजनाएं जारी रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button