ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
राज्य

तीन साल की बच्ची को जंगली जानवर ने नोंचा, 35 टांके लगे

झारखंड और बिहार की सीमा पर चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में कोबना गांव की तीन साल की सोनी पर मंगलवार की रात किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें मासूम बुरी तरह जख्मी हो गई।

बच्ची पर जंगली जानवर ने तब हमला कर दिया, जब वह शौच के लिए वह घर से बाहर निकली थी। उसके गहरे जख्म भी बता रहे हैं कि वह किसी जंगली जानवर का ही शिकार हुई है।

चिकित्सक के अनुसार कुत्ते दांत से खींचकर इस तरह घसीटते नहीं हैं। बहरहाल, राहत की बात यह है कि घटना के 72 घंटे बाद शुक्रवार की शाम सोनी ने गया के मगध मेडिकल कालेज के सर्जन डॉ. के.के. सिन्हा के हाथों चाकलेट खाया और गाल बुरी तरह जख्मी होने के बावजूद हौले से मुस्कुराई। डॉक्टर इसे स्थिति में सुधार का संकेत मान रहे हैं।

बच्ची के दोनों गाल में 35 टांके लगाए गए हैं, संभावित संक्रमण से बचाने को एंटी रैबिज इंजेक्शन दिया गया है। इस बीच सिटी स्कैन में सोनी के सिर में चोट का भी पता चला है। जिसका उपचार शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि सोनी बेहद गरीब घर की बेटी है। उसके पिता प्रमोद मांझी की बिना दरवाजे की फूस की झोपड़ी जंगल के निकट ही है। मंगलवार की रात वह उसी झोपड़ी में दादी जमुनी देवी के साथ सोई थी। देर रात शौच करने अकेले बाहर गई तो किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। जानवर ने बुरी तरह नोचने-खसोटने के बाद 15-20 मीटर दूर खेत में घसीटकर ले जाकर छोड़ दिया।

बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दादी की नींद खुली तो वह खेत की ओर दौड़ी। सोनी खून से लथपथ थी। परिजन उसे लेकर हंटरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तुरंत रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह परिजन सोनी को लेकर गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसे तत्काल टांके लगाए गए और जख्म ठीक करने को एंटीबायोटिक दी जा रही है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर हर क्षण निगाह रखे हुए हैं।

 

Related Articles

Back to top button