ब्रेकिंग
Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा... Jaipur Airport Alert: विमान हाईजैक के झूठे अलर्ट से जयपुर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, एयर इंडिया की फ्ला... Mata Maurvi Shaktipeeth Sikar: 120 फीट ऊंचा शिखर और आधुनिक डिजिटल गैलरी, खाटू श्याम की माता का बनेगा... Ratnagiri ATS Raid: रत्नागिरी से अरबी भाषा की शिक्षिका समेत तीन लोगों से पूछताछ, व्हाट्सएप ग्रुप और ... Delhi Road Safety Report: पिछले 6 सालों में सबसे भयावह स्थिति, दिल्ली में हर दिन औसतन 17 सड़क हादसे IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 14 अक्टूबर को इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बा... Indore Traffic Update: ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मिल रही शिकायतों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, अब तक 4400 से अध... NDPS Act Action Indore: परदेशीपुरा से एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाले पुराने आपराधिक रिक...
देश

जी-20 समिट में आने वाले सदस्यों की मेहमानावजी में जुटी दिल्ली पुलिस 

सुरक्षा यूनिट के 2000 पुलिसकर्मी को विशेष ट्रेनिंग

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने भारत में होने वाली जी-20 समिट की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस अफसरों और जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दिलाने की शुरुआत कर दी है।
फिलहाल सुरक्षा यूनिट के 2000 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस एकैडमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग यूनिट और जिलों के 4044 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस तरह से कुल 6044 पुलिसकर्मियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग मिलेगी, जिसे रिफ्रेशर कोर्स का नाम दिया गया है।
जी-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है, जो दुनिया की अर्थव्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर काम करता है।
भारत पहली बार इसकी अध्यक्षता कर रहा है।
इस कारण विदेशी मेहमानों के एयरपोर्ट से उतरने से लेकर आने-जाने के रास्ते में तैनात ट्रैफिक और पीसीआर स्टाफ, सिक्योरिटी में तैनात रहने वाले, इनके ठहरने और मीटिंग की जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया गया है।
इसका आगाज सुरक्षा यूनिट के 2000 जवानों के प्रशिक्षण से किया गया है।
दिल्ली पुलिस एकैडमी के डायरेक्टर विजय सिंह ने बताया कि इस रिफ्रेशर कोर्स में जी-20 समिट के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को मानवीय व्यवहार की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सॉफ्ट स्किल्स के तहत बातचीत करने और उस समझने का सलीका सिखाया जाएगा।
अंग्रेजी बोलचाल में परफेक्ट किया जाएगा, ताकि विदेशी मेहमानों की बात को समझ सकें और उन्हें जवाब दे सकें।
आकर्षक दिखने का कौशल बताया जाएगा, जिसमें खुद की पर्सनैलिटी के अलावा बढ़िया यूनिफॉर्म पहनने पर जोर होगा।
इन पुलिसकर्मियों को दिल्ली के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।
राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों के अलावा भौगोलिक और सांस्कृतिक ज्ञान से भी रू-ब-रू कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button