ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

शिवसेना ने मोहम्मद गोरी से की BJP की तुलना, जिसने कर दी थी पृथ्वीराज चौहान की हत्या

मुंबई: शिवसेना ने एक समय अपनी सहयोगी रही भाजपा की तुलना 13वीं सदी के हमलावर मोहम्मद गोरी से की जिसने पृथ्वीराज चौहान की हत्या कर दी थी जबकि चौहान ने कई बार उसकी जान बख्श दी थी। अपने मुखपत्र सामना में तल्ख तेवरों में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा कि वह भाजपा को उखाड़ फेंकेंगी जिसने उसे चुनौती देने का साहस किया है। उसने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ दल के नेता बच्चे थे जब शिवसेना के सहयोग से राजग बना था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव साथ में लडऩे वाले दोनों दलों ने 288 सदस्यीय सदन में मिलकर 161 सीटें जीती। इसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर पैदा हुए मतभेदों के बाद से दोनों एक दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं । शिवसेना राज्य में गैर भाजपा सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राकांपा के संपर्क में है।

शिवसेना ने संपादकीय में लिखा, मोहम्मद गोरी ने भारत में इस्लामी शासन की नींव रखी ओर हिंदू शासक पृथ्वीराज चौहान से कई युद्ध लड़े। हार के बाद हमेशा चौहान ने उसे बख्श दिया लेकिन जब गोरी ने युद्ध जीता तो उसे पृथ्वीराज चौहान को मार डाला। इसमें भाजपा का नाम लिये बिना कहा गया, महाराष्ट्र में भी शिवसेना ऐसे कृतघ्न लोगों को कई बार माफ कर चुकी है लेकिन अब वे हमारी पीठ में छुरा घोंपना चाहते हैं। संपादकीय में इस बात को लेकर भी नाराजगी जताई गई कि शिवसेना को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की ओर सीटें दी गई है। केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को कहा था कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि शिवसेना के अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिये कांग्रेस और राकांपा के संपर्क में है।

संपादकीय में कहा गया, यह अहंकार की राजनीति के पतन की शुरूआत है । हम वादा करते हैं कि एक दिन हम आपको जड़ से उखाड़ देंगे क्योंकि आपने हमें चुनौती दी है। आज पार्टी (भाजपा) के शीर्षनेता उस समय बच्चे थे जब शिवसेना के समर्थन से भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठजोड़ बनाया था। इसमें यह भी कहा गया कि क्या भाजपा ने जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पीडीपी या बिहार में नीतिश कुमार के जद (यू) के साथ गठबंधन करने से पहले राजग से पूछा था या जबकि सभी को पता है कि नीतिश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button