ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
विदेश

पाकिस्तान ने सुधारी गलती,भारत के साथ डाक सेवा की बहाल

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने अपनी गलती में सुधार करते हुए  तीन महीने निलंबित रखने के बाद भारत के साथ डाक सेवा फिर से बहाल कर दी है। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक सेवा निलंबित कर दी थी। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने मंगलवार को दी।

PunjabKesari

भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था। भारत के गत पांच अगस्त के निर्णय को लेकर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी। पाकिस्तान ने राजनयिक संबंध कमतर कर दिए और उसके साथ सभी संवाद संबंधों के साथ ही व्यापारिक संबंध भी निलंबित कर दिए। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारत के साथ डाक मेल सेवा बहाल हो गई है लेकिन पार्सल सेवा निलंबित रहेगी।

कोई आधिकारिक घोषणा नहीं
हालांकि, भारत के साथ सीमित डाक सेवा बहाली के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पाकिस्तान ने 27 अगस्त के बाद से भारत से कोई डाक खेप स्वीकार नहीं की थी। इस कदम को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के जवाब के तौर पर देखा जा रहा था। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गत अक्टूबर में कहा था कि पाकिस्तान ने डाक सेवा एकतरफा बंद की और उसने ऐसा भारत को कोई पूर्व नोटिस दिए बिना किया।

प्रसाद ने कहा था, ‘‘पाकिस्तान का निर्णय विश्व डाक यूनियन के नियमों के बिल्कुल विपरीत है। यद्यपि पाकिस्तान पाकिस्तान है।” पाकिस्तान का कदम अभूतपूर्व था क्योंकि डाकसेवा पूर्व में बंटवारे, युद्धों और सीमापार तनावों के बीच भी जारी रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button