ब्रेकिंग
नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
खेल

इंदौर टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी। इस तरह उसे कुल 75 रनों की बढ़त ही मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला है।

दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर टेस्ट को जीत लेती है वह फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। दूसरी हार भारतीय टीम अगर इंदौर में हारती है तो उसके लिए राह मुश्किल हो जाएगी। इस परिस्थिति में भारत को हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना होगा। ड्रॉ या हार की स्थिति में न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत चाहेगा कि श्रीलंका दो में से कम से कम एक टेस्ट हार जाए।

दूसरे टेस्ट के बाद क्या था समीकरण?

दूसरे टेस्ट में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर था। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर कायम रहा। ऑस्ट्रेलिया के 66.67 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के 64.06 प्रतिशत अंक हो गए थे। नागपुर टेस्ट में जीत के बाद भारत के 61.67 प्रतिशत अंक थे। श्रीलंका (53.33) इस मामले में अभी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका (52.38) चौथे और इंग्लैंड (46.97) पांचवें पायदान पर हैं।

 

Related Articles

Back to top button