ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
व्यापार

सोने की कीमतों में आ गई बड़ी गिरावट

अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. आपके पास सिर्फ 33000 रुपये में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का मौका है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी गोल्ड रिकॉर्ड हाई से करीब 3000 रुपये सस्ता मिल रहा है. आइए चेक करें आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव क्या है-

MCX पर क्या है सोने-चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 55,888 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं, पिछला क्लोजिंग प्राइस 55,721 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावा चांदी का भाव 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 64674 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर है.

33,000 रुपये में मिल रहा सोना

आपको बता दें गोल्ड कैरेट में मिलता है. इसमें 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट में सोना मिलता है. इस समय 14 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 32820 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है तो आप 14 कैरेट सोना करीब 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम में खरीद सकते हैं.

2994 रुपये सस्ता हुआ सोना

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन गोल्ड का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, इस समय पर गोल्ड का भाव 55,888 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. अगर इस हिसाब से देखें तो सोने इस समय 2994 रुपये सस्ता मिल रहा है.

गोल्ड खरीदने से पहले रखें ध्यान

अगर आप भी मार्केट में सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो हॉलमार्क देखकर ही गोल्ड की खरीदारी करें. सोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button