ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
खेल

Mumbai Indians के खिलाफ करारी हार के बाद भड़की Smriti Mandhana

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम को सोमवार को मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट की करारी शिकस्‍त सहनी पड़ी। स्‍मृति मंधाना के नेतृत्‍व वाली आरसीबी की महिला प्रीमियर लीग 2023 में यह लगातार दूसरी शिकस्‍त रही। इससे पहले आरसीबी को दिल्‍ली कैपिटल्‍स से शिकस्‍त मिली थी।ब्रेबोर्न स्‍टेडियम पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी महिला ने पहले बल्‍लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 18.4 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। स्‍मृति मंधाना ने मुंबई के खिलाफ हार के लिए आरसीबी की बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया है।

मंधाना ने मैच के बाद कहा, ‘मेरे ख्‍याल से हम बल्‍लेबाजी पिच पर ज्‍यादा रन बनाना चाहते थे। हमारा प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा। हम दमदार वापसी करेंगे। मेरे ख्‍याल से हमारे बल्‍लेबाजों ने निराश किया। कुछ बल्‍लेबाज 20 रन के स्‍कोर पर पहुंचे, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन हम लंबे समय तक बल्‍लेबाजी नहीं कर सके। एक बार जब हम क्रीज पर जम जाए तो लंबी पारी खेलनी होगी। इस बात का आगे ख्‍याल रखना होगा। अगर कोई बल्‍लेबाज 18वें ओवर तक टिकता तो हम बड़ा स्‍कोर जरूर बनाते।’

आरसीबी की बल्‍लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग भी खराब रही। खिलाड़ी अपने गेंदबाजों का साथ नहीं दे सके। आरसीबी के फील्‍डर्स से कई गलतियां हुईं, जिससे मुंबई को ड्राइविंग सीट पर आने का आसान मौका मिला और वह 15 ओवर के अंदर ही मैच जीतने में कामयाब रहे। यह डब्‍ल्‍यूपीएल 2023 में पहला मौका रहा, जब लक्ष्‍य का पीछा करने वाली टीम ने आसान जीत दर्ज की।

मंधाना ने कहा, ‘हमारे पास पर्याप्‍त गेंदबाज हैं। 6 विकल्‍प हमारे लिए पर्याप्‍त हैं। हमने स्‍कोरबोर्ड पर पर्याप्‍त रन नहीं बनाए और हमारी फील्डिंग भी खराब रही।’ आरसीबी का अगला मुकाबला गुजरात जायंट्स से होगा। गुजरात भी अपने दोनों मैच गंवा चुकी है। देखना दिलचस्‍प होगा कि आरसीबी और गुजरात में से जीत का खाता पहले कौन खोलने में सफल होगा।

Related Articles

Back to top button