ब्रेकिंग
Pakur Crime News: पाकुड़ में चोरी करने घुसे चोर को ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ से बांधा, रातभर जमकर की... Ranchi University SOP: पीएम मोदी की अपील के बाद रांची यूनिवर्सिटी ने जारी की ऊर्जा संरक्षण SOP, कार ... Ranchi Sido Kanhu Park: रांची के सिदो-कान्हू पार्क का ग्राउंड रियलिटी चेक; जानें टाइमिंग, टिकट प्राइ... Ranchi Operation Prahar: रांची पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार', शनिवार रात एक साथ 100 से ज्यादा अपराधी गिरफ... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में जंगली हाथी का कोहराम, सूंड से धक्का दिया तो कुएं में गिरा कॉलेज... Dhanbad Giridih Love Story: इश्क का हाई वोल्टेज ड्रामा! पहले प्रेमी चढ़ा टावर पर, अगले दिन प्रेमिका ... Palamu Crime News: पलामू में पवन सिंह हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, बेटी के साथ देख मौसा ने डंडे ... Jharkhand Cyber Crime: विदेशों में बाल पोर्नोग्राफी बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, झारखंड CID ने 2 को... Ranchi PLFI Terror: रांची में पीएलएफआई के नाम पर फिर गुंडागर्दी, जमीन मालिक से मांगी 1 करोड़ की रंगद... Durg Crime News: दुर्ग में पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दिव्यांग महिला की संदिग्ध मौत, बेटा हिरासत में
दिल्ली/NCR

गर्मी ने दिखाए तेवर, दिल्ली का पारा 34 पार, इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा रविवार

आधा मार्च भी नहीं बीता कि गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मियों का मौसम एक मार्च से शुरू होकर 31 मई तक रहता है। आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, एक मार्च से शुरू हुए इस मौसम का रविवार 12वां दिन था। मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

दो साल पहले 40 डिग्री पार कर गया था पारा 

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च, 2021 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस समय का सबसे गर्म दिन था। 31 मार्च, 1945 को, अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री से. दर्ज हुआ था।

 

Related Articles

Back to top button