ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'कोर्ट परिसर में भाई को मिली धमकी...' भाभी राशि शर्मा का बड़ा खुलासा; उठाए पुलिस... Gwalior Crime News: ग्वालियर में खाना नहीं मिलने पर होटल में ताबातोड़ फायरिंग; सीसीटीवी में कैद हुए ... India Weather Update: दिल्ली-यूपी में 25 मई तक हीटवेव का 'ऑरेंज अलर्ट', केरल में इस दिन दस्तक देगा म... Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण...
लाइफ स्टाइल

लॉन्च कर सकती है नई 200 CC बाइक, कैसा होगा डिजाइन और इंजन

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp एक नई बाइक पेश कर सकती है। उम्मीद है कि ये बाइक 200 सीसी इंजन के साथ आ सकती है। हीरो की इस संभावित मोटर साइकिल से संबंधित कुछ जानकारी सामने आई है। आइए, आपको इसके बारे में बताते हैं।

ये जानकारी आई सामने

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी की इस अपकमिंग मोटरसाइकिल का डिजाइन पेटेंट ऑनलाइन रूप से लीक हो गया है। ये डिजाइन हीरो की एक 200cc वाली बाइक का मॉडल लगता है। पहली नजर में यह Xtreme 200R जैसी नजर आती है। आपको बता दें कि Hero की इस अपकमिंग मोटरसाइकिल का डिजाइन और डायमेंशन Hero Xpulse 200 जैसा सकता है।

कैसा होगा डिजाइन?

Hero की नई बाइक का साइड पैनल, सीट और फ्यूल टैंक डिजाइन भी Hero Xtreme 160R के साथ मेल खा सकते हैं। इसमें रियर सेट फुटपेग और चौड़े हैंडलबार दिए जा सकते हैं। Xtreme 160R से जो इसे अलग करता है वह पीछे की सीट पर चौड़े पैनल और चौड़ा बेली पैन है। इसमें आगे एक टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे एक मोनो-शॉक यूनिट दिया जा सकता है। साथ ही इस संभावित बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक देने उम्मीद है।

उम्मीद है कि आने वाली बाइक का नाम Hero Xtreme 200R हो सकता है। हालांकि, हीरो मोटोकॉर्प ने अभी तक मोटरसाइकिल के किसी भी यांत्रिक और फीचर विवरण का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।

कैसा होगा इंजन?

उम्मीद है कि Hero अपने इस मॉडल में 4-वाल्व इंजन ऑफर कर सकती है। शक्ति की बात करें तो ये इंजन 19 HP की पॉवर और 17 Nm का पीक टार्क प्रदान कर सकता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। अपने शक्तिशाली इंजन के साथ Hero की ये बाइक TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS200 को टक्कर दे सकती है।

 

Related Articles

Back to top button