ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

रायपुर, रायपुर के वीर सावरकर नगर वार्डवासियों द्वारा वार्ड क्र.01 अन्तर्गत स्वीकृत मार्गों में डामरीकरण, सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्यों हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। संसदीय सचिव एवं विधायक श्री विकास उपाध्याय ने आज वीर सावरकर नगर वार्ड क्र.01 अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में स्वीकृत मार्गों में डामरीकरण, सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन महिलाओं के हाथो से कराया।

उन्होंने कहा कि आरडीए कॉलोनी हीरापुर, बंगाली होटल चौंक, शीतला मंदिर हीरापुर बस्ती, गणेश गार्डन हीरापुर, दुर्गा मंदिर के सामने हीरापुर, शीतला मंदिर पारा जरवाय, सतनामी पारा जरवाय, शीतला मंदिर जरवाय, जरवाय बस्ती, बिहारी पारा जरवाय, शीतला पारा चौंक अटारी, पहाड़ी चौंक अटारी, भाटापारा चौंक अटारी, रूंगटा कॉलेज मार्ग अटारी इत्यादि स्थानों के अलावा वार्ड क्र.01 के अन्य बहुत से स्थानों में विकास कार्यों का आज भूमि पूजन किया गया है।
श्री विकास उपाध्याय ने भूमि पूजन के पश्चात् यदुवंशी चौक के मार्गों एवं टाटीबंध में मुक्तिधाम के पास निर्माणाधीन मार्गों एवं नाला का निरीक्षण भी किया। यहाँ संबंधित ठेकेदार एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से चर्चा की गई एवं कार्य में गुणवत्ता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया । श्री विकास उपाध्याय के साथ काफी संख्या में स्थानीय महिलाएँ एवं आमजन भी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button