ब्रेकिंग
US Midterm Elections Donald Trump Test: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन का बड़ा इम्तिहान, राष्ट्रपति डोन... मध्य प्रदेश की राजधानी में दिल दहला देने वाला कांड, कर्ज के दलदल में फंसे शेफ ने की मां, पत्नी और दो... उत्तर प्रदेश के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बढ़ा हुआ वेतन और एरि... Delhi Metro Extra Trips GRAP 2: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में कड़े नियम लागू, बॉर्डर पर गा... Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ...
मध्यप्रदेश

गर्मी को लेकर अलर्ट हुआ भेल नगर प्रशासन व सीआइएसएफ का फायर अमला

भोपाल ।  गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इस सीजन में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए भेल नगर प्रशासन व सीआएसएफ फायर अमला भी अलर्ट हो गया है। आगजनी की घटना होने पर तत्काल फायर बिग्रेड अमला पहुंच जाता है और समय पर आग बुझाने का काम करता है। कुछ ऐसा ही नजारा भेल में देखने को मिला। दरअसल भेल के प्रशासनिक भवन में पांचवी मंजिल स्थित कार्यालय के एक कमरे में मंगलवार शाम करीब 4.15 पर खिड़की पर आग लग गई। आग एसी में शार्ट सर्किट के कारण लगी थी। कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना तत्‍काल सीआइएसएफ के अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्‍निशमन दस्‍ता मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी भी तरह की हानि नहीं हुई। यदि समय पर अमला नहीं पहुंचता तो प्रशासनिक भवन में बड़ी आग लग जाती। इससे पहले भी गर्मियों में भेल में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन भेल के सीआइएसएफ के अमले के अलर्ट होने से तत्काल आग बुझाई गई हैं। भेल के प्रवक्ता विनोदानंद झा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए सीआइएसएफ का फायर बिग्रेड अमला सर्तक है। आगजनी की घटना कारखाने में कहीं भी न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

आगजनी की घटनाओं के लेकर भेल प्रबंधन के निर्देश पर सीआइएसएफ अमला समय-समय पर माक ड्रिल भी करता है। गर्मी से पहले भेल ने आगजनी की निपटने के लिए कमर कस ली है। कारखाने के प्रशासनिक भवन से लेकर सभी नौ ब्लाक में आग बुझाने के प्रबंध किए गए हैं। अग्निश्मन यंत्र की जांच की गई है, जो जगह-जगह लगे हैं। इसके अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों को जरा भी आग लगने पर तत्काल सूचना देने के लिए आग्रह किया जा रहा है। अधिकारी व कर्मचारी भेल कारखाने व टाउनशिप में कहीं भी आग लगने पर तुरंत फायर अमले को सूचना देते हैं। भेल के फायर अमले में तैनात जवान शहर के अलग-अलग इलाकों में लगने वाली आग बुझाने में भी नगर निगम प्रशासन की मदद करते हैं।

Related Articles

Back to top button